किशोरों की पारिवारिक पृष्ठभूमि का उनके अन्तः एवं बाह्य व्यक्तित्व व शैक्षिक उपलब्धि के प्रभाव का अध्ययन
Keywords:
पारिवारिक पृष्ठभूमि, व्यक्तित्व, शैक्षिक उपलब्धिAbstract
शिक्षा द्वारा प्राप्त अनुभव तभी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं जब वे किसी व्यक्ति की रुचि के अनुरुप होती है। और यह केवल वर्तमान पर ही बल नहीं देती बल्कि भविष्य की ओर भी संकेत करती है। शिक्षा के द्वारा नई-नई खोजों तथा समस्या समाधान पर बल दिया जाता है। परिवार यदि संयुक्त है एक घर में कई लोग रहते हैं तो उनमें से विशेषतया विज्ञान लोगों को अपने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करते रहने चाहिएं जिससे बच्चों को अच्छी आदतें सीखने और अपनाने में सहायता मिले। बच्चों को स्कूल में भर्ती करके अभिभावकों को निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए। किशोरावस्था ऐसी अवस्था है जिसमें जोश ज्यादा और होश कम होता है। कुसंग में पड़ने दुर्गुण सीखने और उद्दंड बनने की संभावना इन्हीं दिनों में रहती है। इसके साथ ही शालीनता और सत्प्रवृत्तियों का स्वभाव में समावेश भी इन्हीं दिनों में होता है।

