राजनीति पर सोशल मीडिया कैंपेंन का प्रभाव: विश्लेषणात्मक अध्ययन
Keywords:
सोशल मीडिया, राजनीतिक कैंपेंन, मतदाता व्यवहार, डिजिटल लोकतंत्र, फेक न्यूज़, ऑनलाइन राजनीतिक संचारAbstract
प्रस्तुत शोध पत्र सोशल मीडिया कैंपेंन और राजनीतिक प्रक्रियाओं के मध्य संबंध का विश्लेषणात्मक अध्ययन करता है। डिजिटल युग में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म राजनीतिक संचार के अपरिहार्य माध्यम बन गए हैं। यह अध्ययन भारत सहित विभिन्न लोकतांत्रिक देशों में सोशल मीडिया के राजनीतिक उपयोग, मतदाता व्यवहार पर इसके प्रभाव, चुनाव प्रचार की रणनीतियों, सूचना प्रसार की गति और प्रकृति, एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर इसके सकारात्मक तथा नकारात्मक प्रभावों की विवेचना करता है। शोध यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि सोशल मीडिया कैंपेंन ने राजनीतिक भागीदारी को नया आयाम दिया है, किंतु फेक न्यूज़, ध्रुवीकरण और एल्गोरिदम-जनित बुलबुलों के रूप में लोकतंत्र के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ भी उत्पन्न की हैं। शोध में गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों पद्धतियों का प्रयोग किया गया है।